श्वान दस्ता की टीम ने की जांच

बिना वजह खड़े लोगों में मचा हड़कंप

By PRAPHULL BHARTI | January 3, 2026 10:05 PM

अररिया. शहर के मुख्य स्थानों पर शनिवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सघन जांच की. नगर थाना पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए परिभ्रमण किया. टीम ने शहर के व्यवहार न्यायालय परिसर व सदर अस्पताल परिसर में जांच की. इसके अलावा मुख्य बाजार सहित कई सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर जायजा लिया. वहीं चौक-चौराहा व अन्य स्थानों बेवजह खड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया. टीम के सब इंस्पेक्टर भोला प्रसाद मेहता व पूर्णिया से आए डॉग स्क्वायड टीम ने सुरक्षा जायजा लिया. इसका उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति मजबूत संदेश देना था. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से श्वान दस्ते टीम के द्वारा जांच कराया गया. कुछ इलाके में भी मद्यनिषेध कानून को प्रभावी बनाने को लेकर जांच-पड़ताल किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है