भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत स्थित महथावा बाजार के बुद्ध चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरे बाजार का वातावरण भक्तिमय हो गया. चारों ओर जय श्रीराम व हनुमान जी के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित धर्मेंद्र झा के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई. जिसमें श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की. —–