भंडारण व्यवस्था को सुदृढ़ करें : डीएम

डीएम ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश

By MRIGENDRA MANI SINGH | June 13, 2026 7:28 PM

डीएम ने की सीएमआर आपूर्ति संबंधी मामलों की समीक्षा

अररिया. डीएम विनोद दूहन ने शनिवार को जिले में सीएमआर आपूर्ति संबंधी मामलों की गहन समीक्षा की. इसे लेकर आयोजित विशेष समीक्षा बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, एसएफसी के जिला प्रबंधक सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे. बैठक में यह बतायाा गया कि जिले में अब तक सीएमआर आपूर्ति मामले में उपलब्धि 73 फीसदी के करीब है. डीएम ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. एसएफसी के जिला प्रबंधक को सीएमआर की निर्बाध आपूर्ति के लिये पर्याप्त भंडारण क्षमता व आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. वैसे राइस मिल जिनके द्वारा सीएमआर आपूर्ति की प्रक्रिया धीमी है. जिलाधिकारी ने ऐसे राइस मिल पर नियमानुसार कार्रवाई का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे मिलों से संबद्ध समितियों के संबंध में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर आगामी टास्क फोर्स की बैठक उपलब्ध कराने का निर्देश उन्होंने दिया. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सीएमआर आपूर्ति कार्य में तेजी लाने व निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.