एसएसबी जवान व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्ती

बॉर्डर पर चलाया संयुक्त गश्ती अभियान

By MRIGENDRA MANI SINGH | June 6, 2026 5:44 PM

नरपतगंज. शनिवार को एसएसबी जी समवाय बेला व दोनों बाह्य सीमा चौकियों के अंतर्गत भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में नेपाल एपीएफ के साथ संयुक्त गश्ती की. गश्ती के दौरान सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी रखी गई, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई व दोनों सुरक्षा बलों के मध्य आपसी समन्वय व सूचना आदान-प्रदान को और सुदृढ़ किया गया. साथ ही स्थानीय नागरिकों से संपर्क स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की गयी. वहीं नेपाल एपीएफ के साथ समन्वय बैठक भी आयोजित की गयी.