4.41 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

By PRAPHULL BHARTI | June 11, 2026 5:45 PM

जोकीहाट. जोकीहाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर पंचायत के सिसौना में छापेमारी करते हुए 4.41 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी में परवेज पिता स्व इदरीस सिसौना वार्ड संख्या-07 के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि परवेज अपने घर में शराब छिपाकर रखता है. होम डिलीवरी अलग अलग ठिकाने पर करता है. सूचना के सत्यापन के लिए सब इंसपेक्टर इम्तियाज खान सशस्त्र पुलिस बल के साथ उसके घर भेजा गया. पुलिस वाहन को देखते ही आरोपित भागने लगा. लेकिन मौके पर मौजूद जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान आरोपित ने घर में शराब रखकर होम डिलीवरी करने की बात स्वीकार की. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.