सिवान ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

धनबाद को सात विकेट से किया पराजित

By PRAPHULL BHARTI | February 11, 2026 11:11 PM

जोगबनी. जोगबनी के हाइस्कूल मैदान में इंडो नेपाल क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित रामसागर राय मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को सिवान व धनबाद (झारखंड) के बीच खेला गया. धनबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. धनबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 128 रन बनाये. वहीं 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवान की टीम ने 13.2 ओवर में 03 विकेट खोकर 131 रन बना जीत दर्ज कर ली. सिवान की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विशाल ने 64 व सरफराज ने 44 रन बनाया. वहीं धनबाद के गेंदबाज आर्यन घोष ने 01 विकेट लिया. वहीं मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले विशाल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिसे मुख्य अतिथि समाज सेवी संजय दुबे के हाथों पुरस्कार दिया गया. वहीं अंपायर की भूमिका अनामी शंकर व ओमप्रकाश ने निभायी. मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय कमेटी के अध्यक्ष अंजर अहमद, भीम राय, सद्दाम हुसैन, मदन गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, जसीम नोमानी, सन्नी रियाज आदि मौजूद थे.