श्याम भक्तो ने निकाली निशान यात्रा

हजारों श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा में लिया भाग

By MRIGENDRA MANI SINGH | February 27, 2026 6:08 PM

जोगबनी. शुक्रवार को जोगबनी में सावन माह की एकादशी को श्री श्याम परिवार ट्रस्ट के आयोजन में श्याम भक्तों ने निशान यात्रा निकाली जो कि जोगबनी रेल प्रांगण स्थित दुर्गा मंदिर से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण कर माहेश्वरी में स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में जाकर समाप्त हुई. शुक्रवार को निकाली गयी निशान यात्रा में जोगबनी व आसपास से आये हजारों श्याम भक्त शामिल होकर श्याम बाबा के जयकार लगाये. वहीं श्याम भक्तों के जयकारे से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा. ढोल नगाड़े के साथ भक्त श्याम की भक्ति मे झूमते हुए श्याम बाबा के रथ के पीछे पीछे जा रहे थे. वहीं यह निशान यात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर में जाकर समाप्त हुई. वहीं इस अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर जोगबनी के प्रधान पुजारी श्री देव मिश्रा ने बताया कि सावन माह की एकादशी में खाटू श्याम जी (बर्बरीक) की पूजा अत्यंत फलदायी होती है, क्योंकि यह दिन भगवान कृष्ण के कलयुगी अवतार को समर्पित है. भक्त सावन 11 पर उपवास रखकर, निशान (ध्वज) चढ़ाकर व खीर-चूरमा का भोग लगाकर दर्शन करते है, जिससे उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं व कष्ट दूर होते है. वहीं इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, नगर पार्षद प्रभात सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता कुंदन पोद्दार, मंटू भगत, मदन गुप्ता के अतिरिक्त श्याम परिवार ट्रस्ट के गोविंद सिंघानिया, राजनंदन यादव, गुड्डू अग्रवाल, रवि खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल, नीरज भगत, रवि साह, राकेश भाटी, पवन यादव, राजकुमार बियानी, शंकर अग्रवाल, नीरज गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.