लंबित कांडों का करें निष्पादन : एसडीपीओ

एसडीपीओ ने की थाना कांडों की समीक्षा

By MRIGENDRA MANI SINGH | June 15, 2026 6:47 PM

नरपतगंज. फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने सोमवार को नरपतगंज थाना पहुंचकर कांडों की समीक्षा की. हालांकि एसडीपीओ ने थाने का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई मलखाना हाजत आदि की जांच कर एक-एक पंजी की जांच की. कांडों की समीक्षा के दौरान अनुसंधानकर्ताओं से कई महत्वपूर्ण जानकारी ली. हालांकि उन्होंने लंबित कांडों का ससमय निष्पादन करने के निर्देश दिए वहीं थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज करने सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब सहित नशीली पदार्थ पर अंकुश लगाने के साथ साथ कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष धनजी कुमार , संजय सिंह ,नरेश कुमार, सुनील गुप्ता, राजू कुमार, ईश्वर मांझी सहित सभी अनुसंधानकर्ता मौजूद थे.