सारण में राजस्व कर्मचारी पर गोलीबारी के विरोध में राजस्व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

By PRAPHULL BHARTI | May 18, 2026 6:02 PM

भरगामा. सारण जिले के सहजीतपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने राजस्व कर्मचारी पर की गयी गोलीबारी की घटना के विरोध में सोमवार को भरगामा अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों ने आक्रोश प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई व सुरक्षा की मांग की. जानकारी अनुसार सारण जिले के सहजीतपुर गांव में बाइक सवार अपराधियों ने एक राजस्व कर्मचारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद सहयोगियों द्वारा आनन-फानन में घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घटना से राज्यभर के राजस्व कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है. भरगामा अंचल कार्यालय के समीप आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल जालिंदर कुमार, चंद्रप्रकाश, सुनील कुमार, अमन कुमार, पुनम कुमारी, गौतम कुमार, विजेंद्र झा, आशुतोष कुमार ने कहा कि लगातार राजस्व कर्मियों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं. जिससे वे भय के माहौल में कार्य करने को मजबूर हैं. कर्मचारियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई व राजस्व कर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की. प