राजेश कुमार मंडल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

यह टूर्नामेंट 12 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा

By PRAPHULL BHARTI | February 12, 2026 7:40 PM

भरगामा. डीडीसी टाइगर क्लब धनेश्वरी के तत्वावधान में राजेश कुमार मंडल की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को किया गया. यह टूर्नामेंट 12 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा. जिसमें कुल 08 टीमों ने भाग लिया है. उद्घाटन समारोह में स्थानीय खेलप्रेमियों व ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही. टूर्नामेंट का उद्घाटन स्व राजेश मंडल की पत्नी गुंजन देवी ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खेल भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. टूर्नामेंट का पहला मैच पूर्णिया बनाम बेला के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पूर्णिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित ओवरों में पूर्णिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 08 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेला की टीम पूर्णिया के सधे हुए गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी व 66 रन पर ऑल आउट हो गयी. इस प्रकार पूर्णिया की टीम ने शानदार जीत दर्ज की. टूर्नामेंट को सफल बनाने में व्यवस्थापक के रूप में मनोज कुमार शाह, ललन कुमार मंडल, किशोर पासवान,सुधीर मंडल, कौशिक कुमार, विक्रम कुमार, टीपू कुमार व रणधीर मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.