चौकीदार व सहयोगियों पर मारपीट का आरोप लगाकर लोगों ने किया रोड जाम

कार्रवाई के आश्वासन के बाद माने लोग

By RAHUL KUMAR SINGH | February 28, 2026 8:34 PM

थानाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने समझा-बुझाकर हटवाया जाम नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पिठौरा पंचायत के वार्ड संख्या 06 के समीप शनिवार की दोपहर स्थानीय चौकीदार व उसके सहयोगियों द्वारा कार चालक व कार में बैठे लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क को बांस बल्ले से घेर कर उग्र प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप था कि बेवजह स्थानीय चौकीदार व उसके सहयोगियों द्वारा स्थानीय युवक करण व उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया गया. करीब 02 घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण पूरी तरह आवाजाही बाधित हो गयी. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. लेकिन आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब तक चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है. तबतक सड़क जाम नहीं हटेगा. मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार पहुंचे. स्थानीय जिप सदस्य प्रतिनिधि हेमेंद्र नारायण सिंह, पूर्व मुखिया संतोष उर्फ बौआ सिंह, मो वसी सहित स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से परिजनों को काफी समझा-बुझाकर पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया व कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम हटाया गया. बताया जा रहा है कि पिठौरा पंचायत के वार्ड संख्या 06 निवासी 18 वर्षीय करण कुमार पिता लीलानंद सरदार जो अपनी बीमार मां को इलाज के लिए स्विफ्ट कार से पूर्णिया ले जा रहा था. गोखलापुर के समीप एक जगह उसकी कार के पीछे से एक बाइक सवार को हल्की सी ठोकर लग गई. वहां पर उन लोगों ने स्थानीय होने का बात कह कर पूर्णिया के लिए निकल गए. कुछ ही दूर आगे जाने के बाद घायल करण कुमार उनके परिजनों का आरोप है कि स्थानीय चौकीदार नागौ पासवान अपने तीन सहयोगियों के साथ पीछा करते हुए आकर कार के शीशे पर डंडा चला कर तोड़ दिया व चौकीदार ने कार चला रहे करण को बाहर खींचकर पांव, फाइट व डंडे से मारने लगा. जब उसके पिता व बीमार मां इसका विरोध किया तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की कर मारपीट करने का आरोप लगा रहे थे. परिजनों का कहना था कि करण को पीट-पीट कर घायल करने का गंभीर आरोप लगाया गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा चौकीदार सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. मामले की जांच की जा रही है. विधि संगत कार्रवाई करने की बातें कही.