समर कैंप को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन

भाषाई ज्ञान के साथ गणित विषय की जानकारी दी जानी है

By MRIGENDRA MANI SINGH | May 29, 2026 5:57 PM

कुर्साकांटा. प्रखंड कार्यालय स्थित बीआरसी भवन में शुक्रवार को ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यालय में नामांकित वैसे छात्र जो अमूमन अन्य छात्रों की तुलना में भाषायी ज्ञान के साथ गणित की समझ कम है. वैसे छात्रों को टोला सेवक व तालीमी मरकज के शिक्षा सेवकों को जिम्मेदारी मिली है कि विद्यालय से वैसे छात्रों को चिन्हित कर आयोजित होने वाले समर कैंप में पढ़ाई कराना है. इधर समर कैंप को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में संकल्प संस्था के प्रशिक्षक सह बीआरजी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मंदबुद्धि या फिर देर से समझने वाले छात्रों को चिन्हित कर वैसे छात्रों में भाषाई ज्ञान के साथ गणित विषय की जानकारी दी जानी है. इसे लेकर मिले निर्देश के आलोक में पदस्थापित टोला सेवक व तालीमी मरकज के शिक्षकों के स्तर से अपने विद्यालय से वैसे छात्रों को चिन्हित कर लिया गया है. समर कैंप में वैसे छात्रों को तैयार करना है. मौके पर शिक्षा सेवकों में अमित कुमार, मो जर्जिस आलम, जगत नारायण रजक, सत्यनारायण सरदार, लक्ष्मी सरदार, राजेश सरदार, दिलशाद आलम, पिंकी कुमारी, नौशिया नाज, राजकुमार मांझी, चमन लाल सरदार, जीत लाल सरदार, नुजहत परवीन, मनोज कुमार, संजय कुमार,मो इस्माइल पंकज हरिजन समेत दर्जनों शिक्षा सेवक मौजूद थे.