पुलिस-पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन

मैच को लेकर आमलोगों में दिखा भारी उत्साह

By MRIGENDRA MANI SINGH | February 22, 2026 7:54 PM

अररिया. बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर खेलो बिहार पुलिस के साथ थीम पर क्रिकेट मैच का आयोजन रविवार को पुलिस केंद्र में किया गया. मैच का शुभारंभ मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार सिंह, पुलिस केंद्र में पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार व साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना ने की. अररिया पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिसकर्मी व आम जनता के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इस मैच का उद्देश्य युवाओं को खेल की मुख्यधारा से जोड़ना व पुलिस-पब्लिक समन्वय को स्थापित करना है.इस आयोजन में पुलिस व आम जनता के बीच एकजुटता व समन्वय को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है. बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें नुक्कड़ नाटक,क्रिकेट व फुटबॉल मैच के आलावा स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राए को साइबर अपराध, पोक्सो सबंधित जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.