चांद का हुआ दीदार ,आज से रोजा शुरू

रोजा को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह

By MRIGENDRA MANI SINGH | February 18, 2026 8:22 PM

अररिया. रमजानुल मोबारक के चांद का दीदार हुआ चांद देखते ही रोजा शुरू हो गया. रमजान के इबादत को लेकर लोग अपने घर, मुहल्ले इबादतगाहों व अपने अगल-बगल की सफाई में मशगूल हो गये हैं. चांद के दीदार से लोगों में खुशी देखी जा रही है. आज से विभिन्न मस्जिदों में तरावीह की खास नमाज पढ़ी जानें लगी है. विभिन्न मस्जिदों में हुफ्फाजे कराम के द्वारा तरावीह की खास बीस रिकात नमाज पढ़ाई जा रही है. एक माह तक चलने वाले रमजान के रोजा को लेकर लोगों व खासकर बच्चों में विशेष उत्साह व खुशी है. आज से इफ्तार व सेहरी का इंतजाम भी किया जा रहा है. जिसको लेकर बाजार में काफी भीड़ देखी जा रही है. लोग सामान की खरीददारी में मशगूल हैं. रमजान शुरू होते है फल व सब्जियों के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. अररिया शहर के जामा मस्जिद, यतीम खाना मस्जिद, रहमानी मस्जिद आजाद नगर, खलीलाबाद मस्जिद, इस्लाम नगर वाली मस्जिद, मदीना मस्जिद, नूरी मस्जिद, रहिका टोला वाली मस्जिद, कुबा मस्जिद, ग़ैय्यारी काकोरवा व खरिया बस्ती वाली मस्जिदों के अलावा लगभग सभी मस्जिदों में तरावीह की खास नमाज शुरू हो गई है.