सीएसपी संचालकों की सुरक्षा के लेकर थाने में हुई बैठक
अररिया आरएस थाना परिसर में थानाध्यक्ष अंकुर ने क्षेत्र के सीएसपी संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की.
By RAHUL KUMAR SINGH |
March 24, 2026 8:27 PM
अररिया. अररिया आरएस थाना परिसर में थानाध्यक्ष अंकुर ने क्षेत्र के सीएसपी संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की. इस दौरान थानाध्यक्ष ने सीएसपी संचालकों को कहा कि बैंक से ज्यादा रुपये की निकासी करने जाते समय थाना को अवश्य सूचना दें, जिससे बैंक से सीएसपी केंद्र तक सीएसपी संचालकों के साथ सादे लिबास अथवा ड्रेस कोड में पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा करेंगे. साथ ही किसी भी तरह की बड़ी घटना या दुर्घटना रोकने में मदद करेंगे. थानाध्यक्ष अंकुर ने कहा कि बैंकों से निकलने वाले लोगों से रुपये की ठगी व छिनतई की घटना पर अंकुश लगाने व सुरक्षा की दृष्टि से सभी लोग अपने सीएसपी पर सीसीटीवी कैमरा लगा लें. पुलिस लोगों की सुरक्षा व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्र अंर्तगत जो भी संवेदनशील क्षेत्र है, वहां पर पुलिस की गश्ती तेज की जायेगी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:38 PM
July 6, 2026 12:46 PM
July 6, 2026 10:18 AM
July 5, 2026 9:00 PM
July 5, 2026 2:32 PM
July 5, 2026 1:12 PM
July 5, 2026 11:43 AM
July 5, 2026 11:52 AM
July 5, 2026 9:46 AM
July 5, 2026 9:41 AM
