महाष्टमी को महानिशा पूजा का आयोजन
निशा पूजा के बाद कुंवारी कन्याओं को कराया भोजन
By PRAPHULL BHARTI |
March 26, 2026 7:56 PM
सिकटी. चैत्र नवरात्र पर प्रखंड के बेलबाड़ी चंडी मंदिर में बुधवार की रात्रि महाष्टमी को महानिशा पूजा का आयोजन किया गया. पूजा के बाद कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया. साथ ही पूरी रात भक्ति जागरण कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भजन का आनंद लिया. हर वर्ष की तरह इस साल भी चंडी मंदिर में देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. इलाके में एक मात्र चैत्र नवरात्र होने से लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी रहती है. इस नवरात्र में भी शारदीय नवरात्र की तरह ही लोग मांसाहार सहित प्याज लहसुन का त्याग कर वैष्णव भोजन करते हैं. वर्षों से इस मंदिर में चैत्र नवरात्र पर दुर्गा पूजा का आयोजन होने से आस पास की गांव के लोग भी श्रद्धा के साथ मंदिर आकर देवी का दर्शन व पूजन करते हैं.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:38 PM
July 6, 2026 12:46 PM
July 6, 2026 10:18 AM
July 5, 2026 9:00 PM
July 5, 2026 2:32 PM
July 5, 2026 1:12 PM
July 5, 2026 11:43 AM
July 5, 2026 11:52 AM
July 5, 2026 9:46 AM
July 5, 2026 9:41 AM
