केवाईसी अपडेट रहना बैंकिंग के लिए जरूरी

केवाइसी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

By MRIGENDRA MANI SINGH | February 13, 2026 7:43 PM

अररिया. स्वधार फिनएक्सेस केसीएफएल सिकटी की ओर से कौआकोह पंचायत में केवाइसी को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्वधार फिन एक्सेस के ट्रेनर पिंकी कुमारी के द्वारा केवाईसी व सीकेवाईसी की प्रक्रिया के साथ-साथ बैंक से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई. इस दौरान बताया गया कि समय पर केवाईसी अपडेट रहना बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए बेहद जरूरी है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही. उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे लाभकारी बताया.