रिसेप्शन पार्टी से लाखों के गहने व उपहार की चोरी

चोरी को लेकर पीड़ित ने थाना मे दिया आवेदन

By RAHUL KUMAR SINGH | February 23, 2026 6:56 PM

परवाहा. रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास में रविवार की देर रात वर-वधु स्वागत समारोह के दौरान आयोजित भोज में मिले गिफ्ट में गहने की चोरी कर ली. मामले को लेकर गीतवास निवासी अजय कुमार मंडल ने बताया कि मेरे घर में मेरे बेटे का वर-वधू स्वागत समारोह के आयोजन में भोज के दौरान स्टेज के समीप ही लोगों से उपहार स्वरूप मिले लाखों के गहने व नकदी को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. इस मामले को लेकर अजय मंडल ने रानीगंज थाना में आवेदन देकर लिखित शिकायत भी की है. इधर मामले को लेकर रानीगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर रानीगंज थाना की गश्ती टीम जांच में गयी थी. चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है.