पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण

वरीय पदाधिकारियों को भेजी जायेगी रिपोर्ट

By Prabhat Khabar News Desk | June 19, 2024 8:07 PM

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के वैसे पंचायत जहां अबतक पंचायत सरकार भवन का निर्माण नहीं हो सका है. इसको लेकर बुधवार को पदाधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया. जानकारी देते सीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकटिया, डुमरिया, लैलोखर व कुआड़ी पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर स्थल निरीक्षण किया जा रहा है. स्थल निरीक्षण रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजी जायेगी. प्राप्त निर्देश के आधार पर ही उक्त पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान बीपीआरओ अमित कुमार मिश्र, सीआई अभय कुमार यादव, सहायक अभियंता भवन निर्माण विभाग नरेश प्रसाद सिंह, कनीय अभियंता संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है