[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया शहर में जगह-जगह अवैध ऑटो स्टैंड, नप प्रशासन उदासीन

शहर में जगह-जगह अवैध ऑटो स्टैंड, नप प्रशासन उदासीन

0
शहर में जगह-जगह अवैध ऑटो स्टैंड, नप प्रशासन उदासीन

फारबिसगंज फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में अबैध टैम्पो स्टैंड के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है जिस पर नगर परिषद प्रशासन की कोई नजर नहीं रहती है. बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड के नाम पर हर साल डाक होता है. लेकिन इस सब के बावजूद सड़कों पर अवैध स्टैंड से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती है. स्टैंड के नाम पर लाखों का डाक होता है नगर परिषद को इस से लाभ मिलता है. स्टैंड के नाम शहर में जगह-जगह बट्टी वसूली होती है. जिसे कोई देखने वाला नही है. शहर के हर इंट्री प्वाइंट पर स्टैंड के नाम पर कथित तौर से अवैध वसूली की जाती है लेकिन इस पर अधिकारियों का ध्यान नही जाता है. अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर खानापूर्ति की जाती है सड़कों पर अवैध स्टैंड का जमावड़ा लगा रहता है. नगर परिषद प्रशासन के नाक के नीचे जगह-जगह बट्टी वसूली की जा रही है. लेकिन शहर में टैम्पो स्टैंड के नाम पर लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है. जाम के कारण लोगों को अस्पताल समेत अन्य जगहों पर आने-जाने में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है. वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की मानें तो सड़कों पर अवैध स्टैंड बनाने वाले पर जल्द कार्रवाई की जाएगी. फारबिसगंज के अस्पताल रोड दुर्गा मंदिर के समीप दिन भर जाम की स्थिति उत्पन्न रहती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel