घर में लगी आग, हजारों की क्षति
सारा सामान जलकर नष्ट
By Prabhat Khabar News Desk |
June 26, 2024 7:27 PM
सिमराहा. सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज औराई पश्चिम के वार्ड संख्या 06 निवासी नाजो खातून पति आलम के घर देर रात्रि अचानक आग लग गयी. आग लगने से घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. प्रीत नाजो ने बताया कि हम लोग खाना खाकर सो गये थे. रात को करीब एक बजे अचानक आग लग गयी. जब तक घर में रखा समान निकालते तब-तक आग की लपटें तेज हो गयी थी. जिस कारण घर से कोई भी सामान नहीं निकाल पाये. बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. पीड़ित ने बताया कि घर में रखे समान में रजाई धुनने वाली मशीन, खेत पटवन करने की मशीन, साइकिल, पटवन पाइप, अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित खाने-पीने का भी सारा सामान जलकर राख हो गया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:38 PM
July 6, 2026 12:46 PM
July 6, 2026 10:18 AM
July 5, 2026 9:00 PM
July 5, 2026 2:32 PM
July 5, 2026 1:12 PM
July 5, 2026 11:43 AM
July 5, 2026 11:52 AM
July 5, 2026 9:46 AM
July 5, 2026 9:41 AM
