हज यात्रियों को गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई

लोगों ने की सुखद यात्रा की कामना

By MRIGENDRA MANI SINGH | April 12, 2026 8:54 PM

अररिया. मुसलमान की एक हीं हसरत होती है कि वे मक्का जा कर हज करें. अररिया निवासी मो मूसा खान व उनकी सरीके हयात रेहाना बेगम सोमवार को हज के लिए अररिया से निकल रही हैं. उनके साथ 100 लोगों का जत्था भी जा रहा है. उनके यहां दावत में पहुंचकर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, ओम शांति अररिया आरएस से जुड़े संजय गुप्ता ने उन्हें संस्था के तरफ से गुलदस्ता देकर विदाई देते कहा कि आप पूरे कायनात के आवाम में अमन चैन हो यह अल्लाह से दुआ करेंगे. आपकी यात्रा सुखद हो इसके लिए मेरे तरफ से व ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं.