अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
लोगों को आग से सुरक्षा के बताये उपाय
By MRIGENDRA MANI SINGH |
April 27, 2026 7:59 PM
नरपतगंज. फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज में सोमवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने आग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान के तहत सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में आग से बचाव व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी. अग्निशमन टीम ने पंचायत के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज, नवाबगंज स्थित नवयुग भारत गैस एजेंसियों सुमित बड़े-बड़े दुकानदारों व कपड़ा विक्रेताओं व भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पहुंचकर लोगों को पोस्टर वितरण किया. आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों से अवगत कराया टीम ने संस्थानों व प्रतिष्ठानों के संचालकों से अग्निशमन यंत्र लगाने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता से किसी भी आपात स्थिति में बड़े हादसों को टाला जा सकता है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:38 PM
July 6, 2026 12:46 PM
July 6, 2026 10:18 AM
July 5, 2026 9:00 PM
July 5, 2026 2:32 PM
July 5, 2026 1:12 PM
July 5, 2026 11:43 AM
July 5, 2026 11:52 AM
July 5, 2026 9:46 AM
July 5, 2026 9:41 AM
