फाइनल में पहुंची फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी

सेमीफाइनल में इंडस बी को 10 विकेट से हराया

By MRIGENDRA MANI SINGH | January 29, 2026 8:54 PM

अररिया. जिला क्रिकेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 35 वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग के 36वें चैंपियनशिप सेमीफाइनल मैच में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. पूरे मैच में फारबिसगंज का दबदबा रहा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी की टीम फारबिसगंज के घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी. पूरी टीम 22.1 ओवर में मात्र 67 रनों पर ढेर हो गई. इधर मात्र 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फारबिसगंज की सलामी जोड़ी ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की. आदित्य राज ने 46 रन नाबाद व हर्ष कुमार ने 15 रन नाबाद बनाकर मात्र 12.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोये मैच जिता दिया व टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया. इस मैच के मैन ऑफ द मैच आर्यन राज को 04 विकेट लेने कर घोषित किया गया. अंपायर की भूमिका में अश्विनी कुमार व अनामी शंकर तो स्कोरर की भूमिका में अंकित कुमार शामिल थे.