डीआरएम ने जोगबनी स्टेशन का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान दिये कई निर्देश

By PRAPHULL BHARTI | April 16, 2026 9:33 PM

जोगबनी. डीआरएम किरेंद्र नरह ने गुरुवार को जोगबनी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. गुरुवार को डीआरएम का दौरा फारबिसगंज तक ही प्रस्तावित था. लेकिन अचानक वे अधिकारियों के साथ जोगबनी स्टेशन पहुंच निरीक्षण किया. वहीं निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुराने आरपीएफ बैरक, स्टेशन परिसर में स्थित शिव मंदिर, रनिंग रूम आदि का निरीक्षण किया. वहीं इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ हुए संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा की जोगबनी स्टेशन में बढ़ने वाले प्लेटफार्म सहित ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद यात्री सुविधाओं में क्या सुविधा दे सकते हैं. उसी के निरीक्षण करने के लिए आए हैं. वहीं पिट लाइन के हो रहे धीमे कार्य पर उन्होंने कहा की अभी यह पूर्ण नहीं हुआ है. हमलोगों ने इसके कार्य को जल्दी पूर्ण करने के लिए प्रपोजल आगे भेजे हुए हैं. रेल ओवर ब्रिज के मांग के सवाल पर उन्होंने कहा की रेल ओवर ब्रिज देने का यहां कोई प्रस्ताव नहीं है. यहां जब भी दिया जाएगा फूट ओवर ब्रिज ही दिया जाएगा. मौके पर डीएससी संदीप कुमार, सीनियर डीएमई आशीष कुमार, सीनियर डीएसओ अमित कुमार सिंह, सीनियर डीईएनसी प्रभात रंजन सिंह, प्रभारी स्टेशन प्रबंधक बिमल कुमार, गोरेलाल तिवारी, निरंजन चौरसिया, आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.