डीएम ने सुंदरनाथ धाम का लिया जायजा

ठेकेदार को दिये कई निर्देश

By MRIGENDRA MANI SINGH | January 28, 2026 8:10 PM

कुर्साकांटा. बुधवार को डीएम ने शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में बन रहे पर्यटन स्थल का जायजा लिया. इसके साथ ही निर्माण कार्य में लगे संवेदक को निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करने की बात कही. इस दौरान डीएम बिनोद कुमार दुहन ने मंदिर परिसर में चल रहे अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया. बता दें कि सुंदरनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर निर्माण कार्य प्रगति पर है. मौके पर सुंदरी मठ न्यास समिति के एचके सिंह, रामदेव सरदार, भानु सिंह, श्याम राम, मनोज भगत व अन्य मौजूद थे.