सैनिक स्कूल की परीक्षा में दीया ने पायी सफलता

इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल

By MRIGENDRA MANI SINGH | February 28, 2026 7:16 PM

सिकटी. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा 2026 में कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित एंट्रेंस परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र के बरदाहा पब्लिक स्कूल बरदाहा की छात्रा दीया कुमारी ने सफलता प्राप्त की है. दीया ने 92 अंक प्राप्त कर यह सफलता पायी है. इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है. दीया के पिता कदमलाल मांझी एक शिक्षक हैं व माता गृहिणी है. दीया की सफलता पर प्रबुद्ध लोगों व विद्यालय के शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व सफलता पर बधाई दी.

—–

कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरु

सिमराहा. शनिवार को भारत सरकार व बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 14 वर्ष से 15 वर्ष अवधि की सभी बच्चियों को गादासील वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गयी. इस वैक्सीन के लगने से सर्वाइकल कैंसर से बचाव होगा. इसकी शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री के हाथों से की गयी, वहीं पटना में स्वास्थ्य मंत्री के देखरेख में किया गया. जिले के एमसीएच वार्ड सदर अस्पताल में इसकी शुरुआत डीआईओ डॉ. मौइज, यूनिसेफ एसएमसी आदित्य कुमार व बीसीसीएम मो सकिल की मौजूदगी में की गयी. वैक्सीन 14 वर्ष से 15 वर्ष के अंदर की बच्चियों को उनके अभिभावक व स्कूल के शिक्षकों की मौजूदगी में लगाया गया. इस दौरान डॉ निराला, ऑफिसर मेडिसीन इंचार्ज, अररिया, बीएचएम, बीएमसी, बीसीएम मौजूद थे. 34