जिला वार्षिक संतमत सत्संग संपन्न

सत्संग में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

By MRIGENDRA MANI SINGH | February 13, 2026 9:24 PM

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के डकैता गांव में धर्म गुरु विश्व प्रचारक अमरजीत महाराज के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला वार्षिक संतमत सत्संग का आयोजन शुक्रवार को संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना व सामाजिक एकता का प्रतीक बना. इस पावन आयोजन के अध्यक्ष सरयू दास रहे. कार्यक्रम में सरयुग दास के कुशल संचालन में सत्संग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस सत्संग कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे व भजन-कीर्तन, प्रवचन व सत्संग का आनंद लिया.