विभिन्न आसनों का किया योगाभ्यास

एसएसबी ने कराया योगाभ्यास

By MRIGENDRA MANI SINGH | March 22, 2026 7:27 PM

जोगबनी. एसएसबी 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के तत्वावधान में रविवार को योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर आयोजित किया गया. एसएसबी कमांडेंट शाश्वत कुमार के मार्गदर्शन में आई समवाय जोगबनी के अंतर्गत सीमा चौकी तेलियारी के कार्यक्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पुरानी जोगबनी में योगाभ्यास कराया गया. कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सभी प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया.इस दौरान उपस्थित लोगों को नियमित योग करने के फायदे भी बताये गये व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.