भक्तों ने की मां भगवती की पूजा-अर्चना

नवमी को लेकर मंदिर में उमड़ती रही श्रद्धालुओं की भीड़

By MRIGENDRA MANI SINGH | March 27, 2026 7:14 PM

फारबिसगंज. चैत नवरात्र को लेकर शहर के सभी मंदिरों में मां भगवती की पूजा-अर्चना की गयी. शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि की नवमी पर मां दुर्गा के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दिन माता मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. जिसके लिए भक्त सुबह से ही पहुंचने लगे थे. श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. उन्हें चुनरी भेंट की और प्रसाद का भोग लगाया. मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहा. प्रतिमा स्थापित करने को लेकर स्थानीय छुआपट्टी स्थित नवरंग क्लब में बड़े बड़े पंडाल बनाया गया है.