[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया 17 परीक्षा केंद्रों पर होगी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा

17 परीक्षा केंद्रों पर होगी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा

0
17 परीक्षा केंद्रों पर होगी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा

अररिया. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में शनिवार को सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, सहित संबंधित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. बैठक में बताया गया कि यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न चरणों में संपन्न होना है. परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय प्रथम पाली के लिए 08:00 बजे से 9-00 बजे पूर्वाह्न व द्वितीय पाली के लिए 01:00 बजे अपराह्न से 01:30 बजे अपराह्न निर्धारित किया गया है. जिलाधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों को सुव्यवस्थित व पारदर्शी तरीके से परीक्षा के आयोजन को लेकर कई जरूरी दिशा निर्देश दिये. परीक्षा को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाये. परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06453-222309 पर संचालित होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel