मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज

खंड क्षेत्र के बलुआ कालियागंज निवासी खुशबू खातून ने आपसी विवाद को लेकर मारपीट, छिनतई का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरुद्ध पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी हैं.

By RAUSHAN BHAGAT | May 26, 2026 5:45 PM

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के बलुआ कालियागंज निवासी खुशबू खातून ने आपसी विवाद को लेकर मारपीट, छिनतई का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरुद्ध पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी हैं. इसमें जाबुल, नुरोज बेगम, चांदनी बेगम, दिलनशी व रफत शामिल हैं. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.