पेड़ से टकरायी कार, चार लोग घायल
चालक काे नींद आने के कारण हुआ हादसा
By RAHUL KUMAR SINGH |
April 19, 2026 7:27 PM
परवाहा. शनिवार की देर रात्रि रानीगंज-फारबिसगंज मुख्य मार्ग पर केडी कॉलेज के समीप पेड़ से टकराने पर तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गये. इस दौरान कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मिर्जापुर निवासी नीरज कुमार, अभिषेक कुमार, पूजा कुमारी व बेलसरा वार्ड संख्या 12 निवासी दिलीप कुमार शामिल हैं. मालूम हो कि शनिवार की देर रात कार चालक को नींद आने से केडी कॉलेज के समीप कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. सूचना मिलने पर मौके पर रानीगंज पुलिस पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. रानीगंज थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को थाना में रखा गया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:38 PM
July 6, 2026 12:46 PM
July 6, 2026 10:18 AM
July 5, 2026 9:00 PM
July 5, 2026 2:32 PM
July 5, 2026 1:12 PM
July 5, 2026 11:43 AM
July 5, 2026 11:52 AM
July 5, 2026 9:46 AM
July 5, 2026 9:41 AM
