दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने को लेकर जांच शिविर का आयोजन

30 दिव्यांगों को दिया गया प्रमाणपत्र

By MRIGENDRA MANI SINGH | February 16, 2026 7:35 PM

फारबिसगंज. दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य व शारीरिक जांच अर्थात दिव्यांगता के प्रतिशत का जांच कर प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए शहर के रेफरल अस्पताल मोड़ के समीप अवस्थित पुरानी पीएचसी में एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया गया. जांच शिविर में उपस्थित पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव बसाक, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षल डॉ केएन सिंह, डॉ मुन्ना कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने शिविर में जांच के लिए पहुंचे दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य व शारीरिक जांच अर्थात उनके दिव्यांगता के प्रतिशत की जांच की. इस मौके पर शिविर में पहुंचे कुल 30 दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य व शारीरिक जांच अर्थात दिव्यांगता के प्रतिशत का जांच कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. शिविर के सफलतापूर्वक संचालन में बीईई पंकज कुमार, एजाज अहमद, मो इस्माईल, प्रदीप कुमार सिंह सहित पीएचसी के अन्य स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय होकर लगे रहें.