भवन निर्माण मंत्री का किया भव्य स्वागत

भारी संख्या में मौजूद थे कार्यकर्ता

By PRAPHULL BHARTI | May 20, 2026 5:44 PM

फारबिसगंज. बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के मंत्री लेशी सिंह को फारबिसगंज में जदयू कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया. बताया जाता है कि पटना से पूर्णिया जाने के क्रम में फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 पर ढोलबज्जा के समीप जदयू कार्यकर्ताओं ने भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह का भव्य स्वागत किया. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह, ब्रजेश राय, नौशाद आलम, नगर पार्षद सैय्यद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली, नोमान अंसारी, वीरेंद्र राय, सदरे आलम सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता शामिल थे.