[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया 70वीं बीपीएससी में एक ही प्रखण्ड के तीन प्रतिभागियों ने हासिल की बड़ी सफलता

70वीं बीपीएससी में एक ही प्रखण्ड के तीन प्रतिभागियों ने हासिल की बड़ी सफलता

0
70वीं बीपीएससी में एक ही प्रखण्ड के तीन प्रतिभागियों ने हासिल की बड़ी सफलता
बाएं से वंदना कुमारी, संतोष कुमार और स्वेता सागर की फाइल फोटो

अररिया के सिकटी से रिपोर्ट:

BPSC Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम में सिकटी प्रखंड के तीन प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम के दम पर इन अभ्यर्थियों ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर चयनित होकर युवाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है.प्रखंड की आमगाछी पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित आमगाछी गांव निवासी किसान बिनोद कुमार राम और आंगनबाड़ी सेविका मंजू देवी के पुत्र संतोष कुमार का चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर हुआ है. संतोष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उनके माता-पिता हर कदम पर उनका संबल बने रहे.

बेटियों ने भी लहराया सफलता का परचम

बीपीएससी परीक्षा में लड़कियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. सिकटी प्रखंड की भिड़भिड़ी पंचायत अंतर्गत पलासमनी गांव निवासी ध्यानचंद पासवान और शिक्षिका मीरा कुमारी की पुत्री वंदना कुमारी का चयन प्रोबेशन ऑफिसर के पद पर हुआ है. वंदना की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास और कठिन मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

श्वेता सागर बनीं आरडीओ

वहीं कौआकोह पंचायत के रामनगर गांव निवासी अधिवक्ता चन्द्रकांत मिश्रा की पुत्री श्वेता सागर ने भी बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए राजस्व पदाधिकारी (आरडीओ) पद के लिए चयन प्राप्त किया है. श्वेता की उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

क्षेत्र में खुशी की लहर

तीनों अभ्यर्थियों की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. लोगों का कहना है कि इनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी.

और पढ़ें – फारबिसगंज के सौरभ ने बीपीएससी में मारी बाजी, बनेंगे बीडीओ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel