कुजरी मस्जिद के पास से बाइक चोरी
पलासी थाने में प्राथमिकी दर्ज
By MRIGENDRA MANI SINGH |
June 12, 2026 6:00 PM
पलासी. पलासी प्रखंड के कुजरी मस्जिद के समीप से एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है. बाइक मालिक असदुल्ला, गांव फरसा डांगी ने पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. पीड़ित ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 9 जून को करीब 3 बजे दिन में वह अपनी भाभी बीबी आफरीन के नाम की बाइक बीआर 38 एक्स 4231 से कुजरी गांव में एक मैयत में गया था. बाइक मस्जिद के बगल में लगाकर वह कार्यक्रम में चला गया. आधा घंटा बाद वापस लौटने पर बाइक गायब मिली.पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद उसने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:38 PM
July 6, 2026 12:46 PM
July 6, 2026 10:18 AM
July 5, 2026 9:00 PM
July 5, 2026 2:32 PM
July 5, 2026 1:12 PM
July 5, 2026 11:43 AM
July 5, 2026 11:52 AM
July 5, 2026 9:46 AM
July 5, 2026 9:41 AM
