48 किलो गांजा के साथ बाइक जब्त

तस्कर फरार

By Prabhat Khabar News Desk | April 24, 2024 10:40 PM

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे सीमांकन पिलर संख्या 188/4 के रास्ते नेपाल से भारतीय क्षेत्र में बाइक पर ला रहे 48 किलो गांजा मंगलवार की देर रात फुलकाहा एसएसबी ने बरामद कर कैंप लाया. जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो तस्कर नेपाल की तरफ भाग गये. फुलकाहा एसएसबी कंपनी के कमांडर हरबंस लाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की नेपाल से बाइक पर भारतीय क्षेत्र गांजा लाया जा रहा है. जिसके आलोक में एसएसबी जवानों को सीमा पर चौकसी बरतने के लिए कहा गया था. जैसे ही भारतीय क्षेत्र के मानिकपुर गांव में बाइक प्रवेश किया कि एसएसबी जवानों ने उसे पीछा करके पकड़ लिया. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर बाइक को छोड़कर भागने में सफल रहा. बाइक संख्या बीआर 38 क्यू-4673 जो चोरी की प्रतीत हो रही है. बरामद गांजा व जब्त बाइक फुलकाहा पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एसएसबी के द्वारा मानिकपुर गांव के समीप 48 किलो गांजा व एक बाइक जब्त किया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है