भागलपुर ने बीसीसी नेपाल को हराया

अमित कुमार गगन बने मैन ऑफ द मैच

By MRIGENDRA MANI SINGH | January 29, 2026 6:29 PM

जोगबनी. जोगबनी में प्रभात क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में भागलपुर की तीन ने बीसीसी नेपाल को 10 विकेट से पराजित किया. वहीं गुरुवार को मुकाबले में बीसीसी नेपाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वहीं भागलपुर के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए विराटनगर को महज 30 रनों के अंदर समेट दिया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 3.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. वहीं बेहतर गेंदबाजी के लिए अमित कुमार गगन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार टेबल टेनिस के स्टेट पैनल अंपायर सनाउल हक के हाथों प्रदान किया गया. वहीं अंपायर की भूमिका ओम प्रकाश व तनवीर आलम ने निभायी. इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सुशील उर्फ दारा सिंह, दिनेश साह, पार्षद प्रभात सिंह, मो राजा, जावेद, अमित सिंह, राकेश साह, बदरूजमा, संतोष शर्मा, पप्पू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे.