जमीन हड़पने और मारपीट के आरोप में भाई के खिलाफ कोर्ट पहुंचे गुरुदेव साह

पीड़ित ने आरोप लगाया कि 6 जून 2026 को जब वे जांच रिपोर्ट लेकर नंदलाल साह के घर बथनाहा पहुंचे तो नंदलाल व अन्य नामजद लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.

By MRIGENDRA MANI SINGH | June 9, 2026 6:51 PM

अररिया

फारबिसगंज प्रखंड के फेना बेलाही वार्ड 13 निवासी गुरुदेव साह ने बड़े भाई नंदलाल साह पर पिता की जमीन अवैध रूप से रजिस्ट्री कराने और मारपीट का आरोप लगाते हुए व्यवहार न्यायालय अररिया में याचिका दायर की है. गुरुदेव साह का कहना है कि नंदलाल साह ने पिता बालेश्वर साह के मुख्तारनामा का दुरुपयोग कर मौजा-फेना के खाता-03, खेसरा-502 की करीब 37.5 डेसिमल जमीन पत्नी गीता देवी के नाम 19 जुलाई 2010 को रजिस्टर करा ली. जबकि मुख्तारनामे में खाता-खेसरा का उल्लेख नहीं था और शेयर से अधिक जमीन हस्तांतरित की गई. जांच में फर्जी साक्षी के हस्ताक्षर भी पाए गए.

जान से मारने की धमकी दी

पीड़ित ने आरोप लगाया कि 6 जून 2026 को जब वे जांच रिपोर्ट लेकर नंदलाल साह के घर बथनाहा पहुंचे तो नंदलाल व अन्य नामजद लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर वे भागने में सफल रहे.गुरुदेव साह ने भाभी गीता देवी पर फर्जी दस्तावेज से आंगनवाड़ी नौकरी पाने और भतीजी पर भी फर्जी दस्तावेज का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जमीन चले जाने से वे भूमिहीन हो गए हैं और अब नहर की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं.