अररिया में बकरीद की नमाज 28 मई को

नमाज के समय का हुआ ऐलान

By PRAPHULL BHARTI | May 27, 2026 5:57 PM

अररिया. अररिया के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में ईद अल अजहा के नमाज पढ़ने के समय का ऐलान हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज क़ुबा मस्जिद में सुबह 06.30 बजे अदा की जाएगी. मुनव्वर मस्जिद (रहिका टोला) में सुबह 06:30 बजे अदा की जाएगी.ईद उल अज़हा (बकरीद) की नमाज यतीम खाना मस्जिद में 06:30 बजे अदा की जाएगी. ईद उल अज़हा (बकरीद) की नमाज आफाक सिद्दीकी मस्जिद इस्लाम नगर में 06.30 बजे अदा की जाएगी. ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज जामा मस्जिद अररिया में सुबह 06.45 बजे अदा की जाएगी. ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज खलीलाबाद मस्जिद में सुबह 07.00 बजे अदा की जायेगी. आजाद एकेडमी मस्जिद अररिया (आजाद नगर) में सुबह 07:15 बजे अदा की जाएगी. इस्लाम नगर ईदगाह अररिया सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी. ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज खारिया बस्ती ईदगाह में 08:00 बजे अदा की जाएगी. ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज बैरगाछी नया ईदगाह में 08.15 बजे अदा की जाएगी. ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज गैयारी ईदगाह में 08.30 बजे अदा की जाएगी. ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज रजोखर ईदगाह में 09.15 बजे अदा की जायेगी.