अररिया के युवक की चेन्नई में मौत

परिजनों में मचा कोहराम

By Prabhat Khabar News Desk | May 27, 2024 10:35 PM

अररिया. अररिया सदर प्रखंड के नगर थाना अंतर्गत खरहैया बस्ती, वार्ड संख्या 11 निवासी मो फरहान 26 वर्ष पिता मो साजिद की चेन्नई में एक प्राइवेट एसी कंपनी में काम करता था. काम के दौरान ही सिर पर काफी चोट लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अररिया से चेन्नई पहुंचे, जहां सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करके सोमवार को शव खरहैया बस्ती , वार्ड नंबर 11 पहुंचे. शव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया. स्थानीय लोगों की एक झलक देखने के लिए दरवाजे पर भीड़ लग गयी. शाम को ही शव को नहला धूला कर कफन में लपेट कर कुछ देर के लिए लोगों के अंतिम दर्शन के लिए दरवाजे पर रक्खा गया. फिर निर्धारित समय अनुसार सोमवार को ही शाम सात बजे ही उसके जनाजे की नमाज अदा कर स्थानीय कब्रिस्तान में सुपर्दे खाक किया गया. उनके जनाजे की नमाज में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. बता दें कि मो फरहान परिवार में इकलौता कमाऊ सदस्य था. जिसके अचानक चले जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं मृतक के पिता मो साजिद व उनके मां का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक के फूफा व पूर्व मुखिया रऊफ ,बांसबारी के मुखिया मो असरार, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो नूर आलम, डीलर मो असलम ,सहित सभी लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है. सभी आगंतुकों ने कहा कि चेन्नई और अररिया जिला के प्रशासन से ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिलाने की भरसक कोशिश की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है