जल-जमाव के कारण ग्रामीणों में आक्रोश

लोगों ने की जलजमाव से निजात दिलाने की मांग

By MRIGENDRA MANI SINGH | April 27, 2026 9:00 PM

कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय पंचायत के डहुआबाड़ी वार्ड संख्या 14 में हल्की बारिश में ही पक्की सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सड़क पर जलजमाव को लेकर पूर्व मुखिया मो मुश्ताक अली ने बताया कि हाल के दिनों में ही सड़क निर्माण हुआ है. सड़क निर्माण के दौरान संबंधित संवेदक को उक्त स्थल पर सड़क का ढाल ठीक करने जिससे पानी की निकासी ठीक तरीके से हो. लेकिन संवेदक ने किसी की एक न सुनी. वहीं ग्रामीणों में शामिल संजय शर्मा, मो फिरोज आलम, एजाज आलम, अरबाज, मो बेचन, मो फरहान, मो शाहरुख रजा, मो सद्दाम, वार्ड सदस्य मो अब्दुल कादिर जिलानी, मो फैयाज, मो मसूद, मो अजहर,मो अतीन, मो सफाऊद्दीन समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से सड़क पर लगे जल-जमाव की समस्या का समाधान अविलंब करने की मांग की है.