एडवा जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर मई में

सदस्यता लक्ष्य दो हजार पूरा करने का लिया निर्णय

By RAHUL KUMAR SINGH | April 19, 2026 8:16 PM

अररिया. अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा जिला कमेटी अररिया की एक बैठक तुलसी देवी की अध्यक्षता में एडवा जिला कार्यालय अररिया में हुई. बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत साथियों को एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. बैठक में एडवा जिला सचिव कॉमरेड हलीमा खातून ने संगठन के हुए कार्य पर कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व प्रतिवेदन पर चर्चा की. जिसमें सर्वसम्मति से प्रतिवेदन बिल पास किया गया. बैठक में प्रस्तावित वर्ष 2026 में एडवा की सदस्यता लक्ष्य दो हजार पूरा करने का निर्णय लिया गया. मई दिवस के अवसर पर 01 मई 2026 को जिला के सभी प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि एडवा का जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर मई के अंतिम सप्ताह में जिला मुख्यालय में आयोजित होगा. बैठक का समापन एडवा के जिला संरक्षक राम विनय राय ने किया. बैठक में बीबी रुकसार, रुबि देवी, अंजरी खातुन, नुजहत बानो, हुसनारा खातुन, नाहिदा खातुन, संजु देवी, मीना देवी, मंगली देवी, मजहबी, बीबी प्रविणा, रोहित कुमार विश्वास, विंदेश्वरी यादव, पुष्पा देवी, सुनिता देवी, लड्डू मेहतर, अजित पासवान, चंद्रशेखर पासवान, तबस्सुम सहित अन्य लोग मौजूद थे.