कार्यों में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय सभागार भवन में मंगलवार को मनरेगा पीओ ने कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की.

By PRAPHULL BHARTI | May 26, 2026 5:43 PM

मनरेगा पीओ ने की कर्मियों के साथ बैठक पलासी. प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय सभागार भवन में मंगलवार को मनरेगा पीओ ने कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की. जिसकी अध्यक्षता पीओ अख्तर आलम ने की. बैठक में सर्वप्रथम संचालित विभिन्न योजनाओं का समीक्षा करते हुए आवास योजना के लाभार्थियों का लंबित मजदूरी भुगतान करने. लंबित योजनाओं का पूर्ण करने, पोधरोपण कार्य में गति देने सहित अन्य बातों पर चर्चा की गयी. पीओ अख्तर आलम ने सभी मनरेगा कर्मियों को कड़ा निर्देश देते हुए कार्यों में लापरवाही करने पर बख्शा नहीं जायेगा. मौके पर पीटीए राजेंद्र मालवीय, चंद्रशेखर मेहरा, लेखापाल संजय कुमार सहित सभी पंचायत के पीआरएस मौजूद थे.