पुलिस के साथ दुर्व्यवहार मामले में आरोपित गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप

By MRIGENDRA MANI SINGH | May 25, 2026 5:43 PM

जोकीहाट. महलगांव थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज व दुर्व्यवहार करने के मामले में महलगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि महलगांव थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) गोविंद यादव गश्ती ड्यूटी पर थे. इसी दौरान चैनपुर गांव वार्ड संख्या 02 निवासी इंतसाब, पिता अब्दुल वहाब द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज तथा धक्का-मुक्की की गयी. साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया. पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित के विरुद्ध महलगांव थाना कांड संख्या 89/26 दर्ज किया गया है. तत्पश्चात छापेमारी कर आरोपी इंतसाब को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया.