चोरी की नौ बकरियों के साथ आरोपित फरार

पुलिस गश्ती के कारण आरोपित हुआ गिरफ्तार

By PRAPHULL BHARTI | May 22, 2026 6:07 PM

नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस ने शुक्रवार को झिंगली चोक से बैरिया जाने वाली सड़क पर कार से चोरी की नौ बकरियों को बरामद कर लिया. हालांकि चार चक्का वाहन पर सवार तीन लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार नरपतगंज- फारबिसगंज एनएच के झिंगली चौक के समीप पुलिस गश्ती कर रही थी. इसी बीच काले रंग की एक कार पुलिस को देखकर भागने लगी. जब पुलिस ने पीछा किया तो बैरिया के समीप सड़क पर कार को छोड़कर सवार तीन लोग भागने में सफल रहे. पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो नौ बकरियों को बरामद करते हुए कार को जब्त कर लिया.