फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है

By MRIGENDRA MANI SINGH | June 8, 2026 7:22 PM

सिमराहा. सिमराहा थाना क्षेत्र के हलहलिया पंचायत के बारा वार्ड संख्या 10 में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम मायानंद यादव है. जो अपने घर में अकेला रह रहा था. दस दिन पूर्व उसकी पत्नी मायके गयी थी. घटना की जानकारी पर सिमराहा थाना के एसआई संतोष कुमार एवं शिव कुमार सदलबल पहुंचे. मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की पुत्री अंजली कुमारी ने पुलिस को बताया कि ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली की उनके पिता ने फांसी लगा ली है. सूचना पर अपने ससुराल आजमनगर कुशियारगांव से सुबह नौ बजे अपने मायके पहुंची तो देखा कि उनके पिता के घर के धरण में लटका हुआ. थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि मृतका के पुत्री ने आवेदन दिया है. जिसमें फांसी लगाकर का आत्महत्या का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है.