अष्टयाम-संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

अष्टयाम-संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

By PRAPHULL BHARTI | May 14, 2026 6:18 PM

नरपतगंज. फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत के चैनपुर स्थित मां भगवती देवी मंदिर में आयोजित 48 घंटे के महा अष्टयाम-संकीर्तन के अवसर पर गुरुवार को आकर्षक रथ पर सवार राम दरबार की झांकी के साथ 501 महिलाओं व कुमारी कन्याओं ने भव्य कलशशोभा यात्रा निकाली. कलश शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व युवतियां श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शोभायात्रा में बैंड बाजे के गाने से पूरे क्षेत्र भक्ति में माहौल बना रहा. शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर शीतला माता मंदिर नयाटोला फुलकाहा स्थित कुआं से जल भर कर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची. कुमारी कन्याएं व महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर चल रही थी. कलश शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बना रहा.