बाइक पर लदा 85 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार
पुलिस ने मंगलवार गश्ती के दौरान सुकसैना मदरसा के समीप सड़क के किनारे बाइक पर लदे 85 बोतल नेपाली शराब बरामद किया.
By PRAPHULL BHARTI |
January 27, 2026 7:13 PM
पलासी. पुलिस ने मंगलवार गश्ती के दौरान सुकसैना मदरसा के समीप सड़क के किनारे बाइक पर लदे 85 बोतल नेपाली शराब बरामद किया. सअनि विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को स्थानीय चौकीदार द्वारा सूचना मिली कि बाइक पर दो बोरी शराब लादकर श्यामपुर-मधैल होते हुए सुकसैना की तरफ जा रहा था. सुखसैना मदरसा से पहले बाइक चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक लेकर गिर गया. ग्रामीणों की भीड़ जुटते देख तस्कर बाइक लदा शराब छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच बाइक की तलाशी लेने पर 85 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ. जिसे जब्त कर थाना लाया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:38 PM
July 6, 2026 12:46 PM
July 6, 2026 10:18 AM
July 5, 2026 9:00 PM
July 5, 2026 2:32 PM
July 5, 2026 1:12 PM
July 5, 2026 11:43 AM
July 5, 2026 11:52 AM
July 5, 2026 9:46 AM
July 5, 2026 9:41 AM
